Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

लक्खी भंडार योजना में 30 लाख फर्जी खातों का दावा, जांच के लिए एसआईटी गठन के निर्देश

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर तक फैली इन कथित अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाएगी

01 Jun 2026

लक्खी भंडार योजना में 30 लाख फर्जी खातों का दावा, जांच के लिए एसआईटी गठन के निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना में करीब 30 लाख फर्जी खाते बनाए गए थे। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है।
नबान्न में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अवैध रूप से धन का हस्तांतरण हुआ है, इसलिए धन शोधन के पहलुओं की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ कई पुरुषों ने भी फर्जी दावों के जरिए उठाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। उनके अनुसार, कुछ पुरुषों को महिलाओं के नाम पर योजना का लाभ लेने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर तक फैली इन कथित अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाएगी।
अधिकारी ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए जारी किए गए 12 पृष्ठों के सत्यापन प्रपत्र का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो लोग नई भाजपा सरकार की इस योजना की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें लक्ष्मी भंडार योजना में सामने आई गड़बड़ियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों के खातों में इस योजना की पहली किश्त बुधवार को जारी की जाएगी। आवेदन फार्म के जटिल होने से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक भी गैर भारतीय और अपात्र लोगों के खाते में पैसा नहीं जाए इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लक्खी भंडार योजना में 30 लाख फर्जी खातों का दावा
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर तक फैली इन कथित अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News